Tuesday 28 February 2012


आप हमसे संपर्क कर सकते है ;- ज्योतिषीय समाधान, रुद्राभिषेक, लघु रुद्री, शिवपूजन, महामृत्युंजय जप, कालसर्प योग शांति,  दुर्गापाठ,  नवचंडीप्रयोग, शतचंडी प्रयोग, विवाह, गृहशांति, यज्ञ, अनुष्ठान, एवम, मांगलिक कार्य हेतु संपर्क करे
पंडित राजन,
मोबाईल नंबर 9971234977

कालसर्प दोष निवारण


कालसर्प दोष निवारण यंत्र घर में स्थापित करके, इसका रोज इसकी पूजा करें।

- 45
दिन तक पक्षियों को जौ के दाने खिलाएं।

-
देवदारु, सरसों तथा लोवान - इन तीनों को उबालकर ठंडा करके एक बार स्नान करें।

-
शुभ मुहूर्त में बहते पानी में मसूर की दाल बहाएं।

-
लगातार पांच मंगलवार को व्रत रखते हुए हनुमान जी की मूर्ति पर चमेली का तेल और सिंदूर चढ़ाएं।

-
हनुमान जी को बूंदी के लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद बांटें।

-
सोमवार को शिवलिंग पर कच्चा दूध और गंगाजल चढ़ाएं।

-
हर अमावस्या पर पितृ देव को धूप दें।

Sunday 26 February 2012

महत्वपूर्ण उपाय


महत्वपूर्ण उपाय

घर में बरकत
लगतार 43 दिन तक करें। घर में बरकत के लिए श्रद्घानुसार बेसन के लड्डु कुत्तों को अपने हाथ से खिलाएं।

घर में सुख-शांति
लगातार 27 शनिवार करें। 700 ग्राम ज्वार गाय को अपने हाथ से खिलाएं। अवश्य लाभ मिलेगा।

धन संबंधी समस्या
लगातार 40 दिन तक करें। लगातार अपने स्नान करने वाले जल में गंगाजल और सफेद चंदन मिलाकर नहाएं। और नहाने के बाद भगवान सूर्य को जल चढ़ाएं और 700 ग्राम गेहूं कुष्ठ रोगियों को दान में दे।

परिवार में प्यार की कमी
लगातार 11 शनिवार करें। बारह-बारह राशियों के लोग श्रद्घापूर्वक 21 कंजकों को 700 ग्राम दूध का दान दें।

पारिवारिक तनाव
लगातार 43 दिन तक मां भगवती के श्रीचरणों में गुलाब के पुष्प नर्वाण मंत्र का जाप करते हुए अर्पित करें।

Saturday 25 February 2012

कार्यसिद्धि प्राप्त करें

शनिवार आज दही में हल्दी डाल कर थोडा सा घोल बनाये और अपनी अनामिका ऊँगली से यह बने हुवे दही के घोल से पीपल के पत्ते पर ओम लिखे और यह पत्ता सुख ने के बाद उसे मोड कर अपने पॉकेट में रख ले - अगले शनिवार तक रखना हे और बाद में उसे अपने घर की क्यारी या गमले में डाल दे - यह क्रिया आप चाहे तो ७ शनिवार तक कर शकते हे -यह क्रिया से कार्यसिद्धि प्राप्त होगी ...

Saturday 18 February 2012

रुद्र अभिषेक -भगवन शिव को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा उपाय है


रुद्र अभिषेक -भगवन शिव को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा उपाय है
जब किसी व्यक्ति का मन बेचैन हो, निराशा से भरा हो, परिवार में कलह हो रहा हो, अनचाहे दु:ख और कष्ट मिल रहे हो, व्यवसाय में घाटा हो रहा हो, तब शिव लिंग पर दूध में जल, शक्कर मिलाकर १२१ रुद्राभिषेक करवाने चाहिए अभिषेक कभी भी करवा सकते है सोमवार ,प्रदोष, शिवरात्रि अच्छे मुहूर्तों में या अपने नाम से मुहूर्त निकलवा कर ,
विशेष- शिवरात्रि पर अभिषेक का बड़ा महत्व है
मास शिवरात्रि हर महीने की कृष्ण चतुर्दशी को होती है अधिक जानकारी के लिए फोन करे 
पंडित राजन जेटली 9971234977
महामृत्युंजय जाप, कालसर्प दोष शान्ति इत्यादि के लिए भी संपर्क कर सकते हैं

अपनी राशि के अनुसार रूद्रभिषेक करें


महाशिवरात्रि हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को शिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। महाशिवरात्रि पर रूद्रभिषेक का बहुत महत्व माना गया है एवं इस पर्व पर रूद्रभिषेक करने से सभी रोग और दोष समाप्त हो जाते हैं। इस शिवरात्रि पर अगर आप अपनी राशि के अनुसार रूद्रभिषेक करें तो आपको विशेष फल प्राप्त होगा।

मेष- इस राशि के व्यक्ति जल में गुड़ मिलाकर शिव का अभिषेक करें। या कुमकुम के जल से अभिषेक करें।

वृष- इस राशि के लोगों के लिए दही से शिव का अभिषेक शुभ फल देता है।

मिथुन- इस राशि का व्यक्ति गन्ने के रस से शिव अभिषेक करें तो जल्दी ही कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

कर्क- इस राशि के शिवभक्त अपनी राशि के अनुसार घी या दूध से अभिषेक करें।

सिंह- सिंह राशि के व्यक्ति लाल चंदन के जल से शिव जी का अभिषेक करें।

कन्या- इस राशि के व्यक्तियों को अपने अनुसार अनेक तरह की औषधियों से अभिषेक करना चाहिए इससे आपके सभी रोग खत्म हो जाएंगे।

तुला- इस राशि के जातक घी और इत्र या सुगंधित तेल से शिव का अभिषेक करें ।

वृश्चिक- शहद से शिव जी का अभिषेक वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शीघ्र फल देने वाला माना जाता है।

धनु- इस राशि के जातकों को दूध में हल्दी मिलाकर शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।

मकर- आप अपनी राशि के अनुसार तिल्ली के तेल से शिव जी का अभिषेक करें तो आपको हर काम में सफलता मिलेगी।

कुंभ- इस राशि के व्यक्तियों को नारियल के पानी या सरसों के तेल से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।

मीन- इस राशि के जातक दूध में केशर मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें।